Thursday, 29 September 2011

10 सबसे बढ़िया फ्री एंटी-वायरस सोफ्टवेयर

वायरस …..और फिर एंटी-वायरस …..हर कोई कंप्यूटर से जुडा व्यक्ति इन शब्दों से परिचित है |हर कोई अपने पीसी को एकदम सुरिक्षित रखना चाहता है , और उसके लिए चाहिए “एंटी-वायरस” सोफ्टवेयर ….जो लोगों की जरूरत वो तो भाई “मार्केट” मे होगी ही ….कई सारी कंपनियां है …..अब यूजर असमंजस मे रहता है कि कौन सा “एंटी-वायरस” सबसे बढ़िया है |

हर किसी मे कोई न कोई अलग फायदा | एक तरफ मार्केट मे “फ्री एंटी-वायरस” भी है, अब भाई फ्री की चीज को तो हर कोई लपकना चाहता है …..और ये तो इंडिया है ……..यहाँ तो लगभग हर कोई ………..कोई बुरी बात थोड़े नहीं है |

चलो यहाँ चर्चा करते है कि “कौन सा फ्री एंटी-वायरस सबसे बढ़िया है |” मैं यहाँ १० सोफ्ट्वेयर को ले रहा हूँ | हाँ मैं इन्हें किसी पहले नंबर या दूसरे नंबर के हिसाब से नहीं लिख रहा हूँ , ये तो काफी मुश्किल काम हो जायेगा ….बस सबके फीचर्स या विषेशतायों पर यहाँ प्रकाश डालने की कोशिस कर रहा हूँ | आप भी साथ दीजिए |

Microsoft Security Essentials



अब नाम के साथ “माईक्रोसोफ्ट” जुडा है तो खास होगा ही | इसे “माईक्रोसोफ्ट” ने सन २००९ मे लांच किया था | पहले इसका नाम “मोरो” हुआ करता था | यह “लाईटवेट” होने के साथ ही काफी सरल भी है | सीपीयू पर ज्यादा दबाब भी नहीं डालता है |

यह पूर्णतः फ्री सोफ्टवेयर है इसका कोई दूसरा “प्रोफेशनल” वर्जन नहीं, जिसे अपग्रेड करने के लिए आपको ये बार बार याद दिलाता रहें | यह वायरस, स्पाईवेयर, ट्रोजेन,रूलकिटस,एडवेयर आदि प्रकार की बाधायों से आपकी रक्षा करेगा |

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें |

Avast! Free


यह फ्री-एंटीवायरसों की सूची मे अहम स्थान पर है | इसका कारण भी है यह एक तरीके से आपके पीसी को “सम्पूर्ण” सुरक्षा देता है |हाँ लेकिन ये आपको एक निश्चित समय अंतरालों पर आपको “प्रोफेशनल वर्जन” मे अपग्रेड करने का आग्रह करता रहेगा | और सब मामलों मे ये बहुत बढ़िया है |

यह ALWIL Software द्वारा विकिसित किया गया है |और यह पहली बार सन १९८८ मे लांच हुआ था |यह कई बार Virus Bulletin VB100 Award जीत चुका है | दिसंबर २००९ तक इसके यूजर्स की संख्या लगभग १०० मिलियन पहुँच चुकी है |

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें |

AVG Free


यह सोफ्टवेयर एक तरीके से “फ्री एंटी वायरस” का पर्याय बन चुका है |इसका कारण ये है कि ये सम्पूर्ण मॉलवेयर सुरक्षा प्रदान करता है |साथ ये आपको बार बार “प्रोफेशनल वर्जन” मे अपग्रेड करने को भी नहीं कहेगा |

यह पहली बार Grisoft's द्वारा सन १९९२ मे लांच किया गया था | इसका एक फीचर “लिंक स्केनर” काफी बढ़िया है , जिससे आप लिंक खोलने से पहले ही उसे जांच सकते हो |

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें |

Avira Free


“लाइटवेट” एवं “सरलता” के मामले मे ये काफी आगे है | यूजर इंटरफेस भी बढ़िया है |

ये जर्मनी की Avira GmbH कम्पनी द्वारा सन १९८८ मे पहली बार लांच किया गया था |

मालवेयर से सुरक्षा के मामले मे ये टॉप पर है , साथ ही स्कैन स्पीड भी काफी तेज है |हाँ बार बार “प्रोफेशनल वर्जन” मे अपग्रेड करने का पोप-अप मेसेज से आपको असुविधा हो सकती है |

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें |

Malwarebytes


यह नया सोफ्टवेयर है , जो कि २००८ मे लॉन्च किया गया था | मालवेयर से निपटने के लिए ये बहुत ही मज़बूत है | फ्री वर्जन मे आपको स्कैन को मैनुयली स्टार्ट करना पड़ेगा, ऑटो-स्टार्ट या सिड्यूल स्कैनिग की सुविधा प्रोफेशनल वर्जन भी मौजूद है |

इसे आप दूसरे एंटी-वायरस सोफ्टवेयर के साथ यूज सकते है | रियल टाइम प्रोटेक्शन के लिए आपको रजिस्टर्ड वर्जन ही लेना होगा |

Download Malwarebytes.

ComboFix


कहते है ना कि जब सारे शस्त्र असफल हो जायें तो कोई ब्रह्मास्त्र या अमोघ बाण चलाया जाता है | ठीक इसी प्रकार अगर आपके पीसी मे एंटी-वायरस होते हुए भी वायरस आ जाता है, तो फिर ComboFix का सहारा लीजिए | पर साबधान ! इसके चलाने के बारे मे आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए | क्यूंकि ये कमांड लाइन पर काम करता है | और एक गलती कई मुसीबतें खड़ी कर सकती है |

वैसे इसे यूज करने के बारे मे एक गाईड यहाँ मिल जायेगी | और आप इसे डाउनलोड

यहाँ क्लिक करके कर सकते है |






Clamwin


यह लिनक्स प्लेटफोर्म के मुख्य एंटी-वायरस ClamAV का विंडोज वर्जन है | यह रियल टाइम प्रोटेक्शन तो नहीं देता, साथ मे ही इसे चलाना भी आसान नहीं है , पर है ये पूर्ण फ्री | हाँ इसका पोर्टेबल वर्जन इसकी मुख्य विशेषता है , यानि ये ऐसा एंटी-वायरस है जिसे आप अपने “पेन-ड्राईव” मे भी रख सकते है |

कुछ मामलों मे ये असफल है |

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें |

Panda Cloud AntiVirus


यह क्लाउड कम्प्यूटिंग के सिद्धांत पर आधारित है | यानि यह वायरस डीफिनेशन की फाईलों को क्लाउड (ऑनलाइन) रहेगा, जिससे अप-डेट होने की समस्या खत्म , और साथ ये आपकी ऑनलाइन सुरक्षा करेगा | पर इसकी कमियां ये है कि ये आपकी नेटवर्क रिसोर्सिस को यूज करेगा | जिससे आपके इंटरनेट कनेक्शन पर एक्स्ट्रा कोस्ट बढ़ सकती है |

अगर आपको ये पसंद आये तो आप इसे यहाँ से डाउनलोड कर सकते है |


Comodo Firewall + Antivirus


Comodo फायरवाल की दुनिया का जाना माना नाम है | साथ ही ये एंटी वायरस भी उपलब्ध कराता है | अगर आप फायरवाल और एंटी-वायरस को एक साथ यूज करना (अलग अलग नहीं ) चाहते हो तो ये विकल्प सही है |

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें |

इनके अलावा और भी बहुत सारे फ्री एंटी वायरस मौजूद है | पर जो जिसे फायदेमंद साबित हो जाये तो वही सबसे बढ़िया ….वैसे मैं पहले Avast ! Free यूज करता था अब Microsoft Security Essentials यूज कर रहा हूँ | सही है

No comments:

Post a Comment